ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

18 फरवरी को पटना आएंगे प्रशांत किशोर, दिल्ली के बाद अब बिहार पर नजर

PATNA : दिल्ली चुनाव के बाद बिहार से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. जेडीयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर 18 फरवरी को पटना आएंगे. प्रशांत किशोर पटना आने के बाद अपनी अ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दिल्ली चुनाव के बाद बिहार से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. जेडीयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर 18 फरवरी को पटना आएंगे. प्रशांत किशोर पटना आने के बाद अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे. सीएए के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध जताने वाले प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

प्रशांत किशोर पार्टी लाइन से अलग जाकर लगातार अपनी राय सामने रख रहे थे। पीके के रुख से नीतीश कुमार नाराज दिखे और आखिरकार उन्हें जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. तब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि वह दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में ही डेरा जमाएंगे।दिल्ली में केजरीवाल की जीत से प्रशांत किशोर का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। जाहिर है अब वह दिल्ली से पटना कुछ करने की तैयारी में है.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को शपथ लेंगे. दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की ताजपोशी होगी. अरविंद केजरीवाल की ताजपोशी के बाद प्रशांत किशोर पटना का रुख करेंगे.