ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

JDU का मकर संक्रांति भोज 15 जनवरी को, चूड़ा-दही के साथ चुनावी साल में एकजुटता दिखायेगा NDA

PATNA : मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक है। इस मौके पर सियासी चूड़ा दही भोज का आयोजन भी देखने को मिलेगा जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड के तरफ से 15 जनवर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक है। इस मौके पर सियासी चूड़ा दही भोज का आयोजन भी देखने को मिलेगा जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड के तरफ से 15 जनवरी को चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया जाएगा। इस भोज में बिहार NDA के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। 


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह लंबे अरसे से मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज का आयोजन करते रहे हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह की तरफ से पटना में भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता इस भोज में शामिल होंगे। बिहार के चुनावी साल है लिहाजा एनडीए के नेता एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं की तरफ से भले ही सवाल खड़े किए जाते रहे हैं लेकिन जेडीयू अपने चूड़ा दही भोज में गुड़ के जरिए रिश्तो की कड़वाहट खत्म करने का पूरा प्रयास करेगा। 


वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर से मेजबान की भूमिका में दिखेंगे। जेडीयू के दही चूड़ा भोज के लिए अभी से चूड़ा और तिलकुट एकत्रित किया जाने लगा है। भागलपुर के कतरनी चूड़ा को खासतौर पर भोज के लिए मंगवाया है। चूड़ा-दही के साथ आलू-गोभी की सब्जी और कोहड़े की खास सब्जी भी मेन्यु में शामिल रहेगी।

टैग्स