ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

13 नवंबर को नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, महागठबंधन और वामदलों ने किया एलान

PATNA : मांझी के झटके से बेचैन महागठबंधन ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए नीतीश सरकार के खिलाफ 13 नवंबर को प्रदर्शन का कार्यक्रम तय कर दिया है। 13 नवंबर को महागठबंधन में शामिल घट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मांझी के झटके से बेचैन महागठबंधन ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए नीतीश सरकार के खिलाफ 13 नवंबर को प्रदर्शन का कार्यक्रम तय कर दिया है। 13 नवंबर को महागठबंधन में शामिल घटक दलों के साथ-साथ वाम दल भी जिला मुख्यालय पर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन जिला स्तर पर होगा।

महागठबंधन और वाम दलों की तरफ से एक साझा प्रेस वार्ता में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी और वाम दल के नेता सत्यनारायण सिंह ने ताजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की घोषणा की है।

हालांकि नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के इस कार्यक्रम की घोषणा के वक्त आरजेडी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं रहा। तेजस्वी यादव रांची में है लेकिन उनकी पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार के साथ-साथ केंद्र की एनडीए सरकार भी आम आदमी के जन सरोकारों पर लगातार हमला कर रही है। विपक्षी दलों ने सरकार के इस रुख के खिलाफ प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता