ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

13 दिसंबर को शिवहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

SEOHAR: शिवहर में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के शिवहर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है। मुख्यमंत

13 दिसंबर को शिवहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के शिवहर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार के प्रयास से बरसों से उपेक्षित जिले के एकमात्र ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल देकुली धाम का जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। 


इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देकुली धाम मे बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव की पूजा अर्चना करेंगे। वहीं दीपक कुमार के इस प्रयास की सराहना जिले में होने लगी है। मुख्य सचिव रहते हुए दीपक कुमार ने अपने माता के नाम पर कीमती जमीन देकर कमरौली स्थित पैतृक गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाया था। जहां लोगों को अब इलाज की सुविधा मिल रही है। उसके बाद जिले के कई विकास कार्यों को उनके प्रयास से पूरा किया गया है। 


अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 दिसंबर को शिवहर आएंगे। जहां रसीदपुर बस स्टैंड के शिलान्यास के साथ-साथ जगदीश नंदन पथ को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए बुडको से तैयार किये जाने वाले ड्रेनेज सिस्टम कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्वगीय रघुनाथ झा के प्रतिमा का अनावरण समाहरणालय परिसर में करेंगे। 


वहीं इस कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर डीएम पंकज कुमार डीसी अतुल कुमार वर्मा, एसडीएम समेत और अधिकारियों ने उक्त जगह का निरीक्षण किया और तय समय से पूर्व सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। डीएम पंकज कुमार ने भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 दिसंबर को शिवहर आ रहे हैं। जहां कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 


शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें