ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

11 दिवसीय दौर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पहुंचे रांची, जय भारत सत्याग्रह में हुए शामिल

RANCHI: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय आज रांची पहुंचे। 11 दिवसीय दौरे के दौरान वे 1950 किलोमीटर की जय भारत सत्याग्रह यात्रा तय करेंगे और 24 जिलों में जाएंगे। रांची

11 दिवसीय दौर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पहुंचे रांची, जय भारत सत्याग्रह में हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय आज रांची पहुंचे। 11 दिवसीय दौरे के दौरान वे 1950 किलोमीटर की जय भारत सत्याग्रह यात्रा तय करेंगे और 24 जिलों में जाएंगे। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ मसाल शांति मार्च में शामिल होंगे। 11 दिवसीय झारखंड दौरे का आज पहला दिन है। आज शहीद चौक से राजभवन की तक लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाली गयी। प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।


राहुल गांधी की राज्यसभा सदस्यता रद्द होने के बाद लगातार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। जिसे लेकर लगातार कांग्रेस केंद्र सरकार का विरोध कर रही है साथ ही केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे 11 दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंच चुके हैं। 


1950 किलोमीटर की जय भारत सत्याग्रह यात्रा आज से अगले 11 दिन तक झारखंड के 24 जिला में चलेगी जिसमें खुद प्रभारी अविनाश पांडे शामिल होंगे। वही रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी और महानगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में आज लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च में भी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे शामिल हुए। मशाल शांति मार्च शहीद चौक से शुरू हुआ और कचहरी होते हुए राजभवन तक गया। प्रभारी अविनाश पांडे के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।