ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

इस्तीफा वापसी के बाद पहली बार पटना पहुंचे गोहिल ने आरजेडी को दी नसीहत, स्वार्थ से नहीं चलेगा महागठबंधन

PATNA : लोकसभा चुनाव में पार्टी की बुरी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पद से इस्तीफा देने वाले शक्ति सिंह गोहिल आज लंबे अरसे बाद पटना पहुंचे। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : लोकसभा चुनाव में पार्टी की बुरी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पद से इस्तीफा देने वाले शक्ति सिंह गोहिल आज लंबे अरसे बाद पटना पहुंचे। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाहर गोहिल को अपना इस्तीफा वापस लेना पड़ा था। पार्टी आलाकमान ने उन्हें पद पर बने रहने और बिहार में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लक्ष्य रखकर पटना पहुंचे शक्तिसिंह गोहिल ने सबसे पहले सहयोगी दल आरजेडी को ही नसीहत दी है। गोहिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की बड़ी वजह महागठबंधन के घटक दलों के बीच निजी स्वार्थ का टकराव रहा और व्यक्तिगत हितों को छोड़ने के बाद ही महागठबंधन आगे बढ़ सकता है। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर काम करना चाहती है लेकिन अभी उनका पूरा फोकस बिहार में कांग्रेस को सांगठनिक तौर पर मजबूत बनाने का है।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता

इस्तीफा वापसी के बाद पहली बार पटना पहुंचे गोहिल ने आर… | FirstBihar