ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ Bihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ

हथियार के बल पर मंदिर की जमीन कब्जा रहा था मुखिया का भाई, दबंग को पुलिस ने दबोचा

SITAMARHI : बिहार में इनदिनों अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ मिट गया है. सूबे में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में सीतामढ़ी पुलिस ने मुखिया के भाई क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : बिहार में इनदिनों अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ मिट गया है. सूबे में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में सीतामढ़ी पुलिस ने मुखिया के भाई को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मुखिया का दबंग भाई हथियार के बल पर मंदिर की जमीन पर कब्जा जमा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है. वारदात जिले के डुमरा थाना इलाके की है. जहां गांव की खजुरिया मंदिर की जमीन पर एक अपराधी कब्जा कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा था. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने उस हथियारबंद अपराधी को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी धर्मेंद्र मुखिया का चचेरा भाई बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि दबंग अपराधी मंदिर के महंथ की हत्या करने आया था. पुलिस ने बताया कि अपराधी से पूछताछ की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर मुखिया गौरी यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी से उनका कोई लेना देना नहीं है. आरोपी उनका भाई नहीं है. सीतामढ़ी से सौरभ कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता