ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

RIMS में नर्स की बड़ी लापरवाही, दो बार लगा दिया बीपी लो होने का इंजेक्शन, मौके पर मौत

RANCHI: रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती धुर्वा इलाके की रहने वाली पूनम देवी की मौत नर्स की लापरवाही की वजह से हो गई. जिसको लेकर मृतका के बेटे सत्यजीत ने इलाज के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI: रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती धुर्वा इलाके की रहने वाली पूनम देवी की मौत नर्स की लापरवाही की वजह से हो गई. जिसको लेकर मृतका के बेटे सत्यजीत ने इलाज के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इस धटना को लेकर सत्यजीत का कहना है कि नर्स ने ब्लड प्रेशर लो करने के लिए एक ही इंजेक्शन को दो दो बार लगा दिया था, जिससे उसकी मां की मौत हो गई. पीड़ित पुत्र की मानें तो उसकी मां का बीते सोमवार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद ऑपरेशन किया गया था. अगले दिन गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे होश आया. इस दौरान मरीज का बीपी पहले हाई हुआ, इसके बाद अपने आप लो होने लगा जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. बिगड़ती हालत को देख डॉक्टर को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया और स्थिति में सुधार हो गई, लेकिन सुबह करीब 7 बजे बीपी फिर से लो हो गया. 7.30 बजे नर्स आई और तो उसने भी बीपी लो करने के लिए इंजेक्शन लाने की बात कही और सुबह 8 बजे नर्स ने दुबारा वही इंजेक्शन लगा दिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और सुबह 10.45 बजे उनकी मौत हो गई.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता