ब्रेकिंग
भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़

नीतीश जी, कोरोना वॉरियर की जान से मत कीजिए खिलवाड़, डॉक्टरों के पास जरूरी मास्क भी नहीं : तेजस्वी

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि कोरोना वारियर्स की जान से खिलवाड़ मत कीजिए। उन्हें सेफ्टी किट दिलवाइए। तेजस्वी ने भागलपुर स्थ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि कोरोना वारियर्स की जान से खिलवाड़ मत कीजिए। उन्हें सेफ्टी किट दिलवाइए। तेजस्वी ने भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के लेटर का हवाला देते हुए सरकार पर हमला बोला है। 

नीतीश जी, कोरोना वॉरियर की जान से मत कीजिए खिलवाड़, डॉक्टरों के पास जरूरी मास्क भी नहीं  : तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक द्वारा जारी लेटर के हवाले से कहा है कि जिसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को एन-95 मास्क की जरूरत नहीं बताते हुए ड्यूटी पर तैनात रहने की हिदाय़त दी गयी है। तेजस्वी ने कहा है कि डॉक्टरों और कोरोना के फ्रंटलाइन योद्धाओं के जीवन के साथ मत खिलवाड़ कीजिए। उन्होनें कहा कि उन्हें सुरक्षा किट दिया जाए नहीं तो अस्पताल खुद ही बीमारी फैलाने का केन्द्र बन जाएंगे। अगर डॉक्टर संक्रमित हो गये तो आम जनता का इलाज कौन करेगा।


बता दें भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक के द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि बिहार सरकार  के स्वास्थ्य विभग के प्रधान सचिव द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत चिकित्सकों को आईसीएमआर की गाइडलाइन्स के अनुसार एन-95 मास्क और पीपीई पहनने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ सामान्य मास्क और गलब्स की आवश्यकता है। इसके बाद उन्हें चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आप सभी रोस्टर के अनुसार अपनी-अपनी ड्यूटी करें नहीं तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को दी जाएगी।

टैग्स