ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

नालंदा में मामूली विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

NALANDA : नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने मामूली विवाद में दो भाइयों को गोली मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना सिलाव थाना इलाके के करियन्ना गांव की है. घटना के संबंध म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने मामूली विवाद में दो भाइयों को गोली मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना सिलाव थाना इलाके के करियन्ना गांव की है. घटना के संबंध में घायल युवक कौशल ने बताया कि गांव के गली से जानवर ले जाने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया, तभी अपराधी प्रवृती के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. शोर सुन कौशल का भाई और चाचा मौके पर आ गए. जिसके बाद अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें कौशल और उसके भाई को गोली लग गई. दोनों को गोली लगते ही बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां से उसे इलाज के पटना रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद गांव में दहशत के साथ तनाव का माहौल कायम हो गया है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता