ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ Bihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ

नालंदा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वारदात जिले के सिलाव थाना इलाके की है. जहां भुई गांव में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर एक पड़ोसी से झगड़ा हो गया था. जिसमें दबंग लोगों ने एक युवक को दो गोली मार दी. बताया जा रहा है कि युवक के पेट और पैर में दो गोली लगी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सिलाव थानध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता