ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मुंगेर में हथियार तस्करों पर नकेल, हथियार समेत 100 जिंदा कारतूस बरामद

MUNGER: जिले में अपराधियों और हथियार तस्करों पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी डॉ गौरव मंगला के आदेश पर शनिवार और रविवार को चलाये गए सर्च अभिया

FirstBihar
Admin
1 मिनट
MUNGER: जिले में अपराधियों और हथियार तस्करों पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी डॉ गौरव मंगला के आदेश पर शनिवार और रविवार को चलाये गए सर्च अभियान में पुसिल ने चार हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो दोनाली बंदूक, एक देशी कट्टा, 3 दोनाली बन्दूक का अधर्निर्मित बॉडी, एक बेस मशीन के साथ 100 जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस मामले में एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में की गयी छापेमारी में हथियार तस्करों के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है. गिरफ्तार किए गए अपराधी रंजीत कुमार शर्मा, सीताराम साह, प्रह्लाद महतो और मो रिज़वान को जेल भेज दिया गया है. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता