ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सिक्किम से बिहार घूमने आई युवती के साथ हैवानियत : बहन के दो दोस्तों ने लॉज में किया गंदा काम

KISHANGANJ : बिहार में सिक्किम की रहने वाली लड़की के साथ हैवानित हुई है। युवती की बहन के दो दोस्तों ने लॉज में ले जाकर युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया है। दोनों आरोपी युवक बिहार

सिक्किम से बिहार घूमने आई युवती के साथ हैवानियत : बहन के दो दोस्तों ने लॉज में किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार में सिक्किम की रहने वाली लड़की के साथ हैवानित हुई है। युवती की बहन के दो दोस्तों ने लॉज में ले जाकर युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया है। दोनों आरोपी युवक बिहार के किशनगंज और अररिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना किशनगंज सदर थानाक्षेत्र स्थित एक लॉज की है।


जानकारी के मुताबिक, सिक्किम की रहने वाली लड़की अपनी एक सहेली के साथ किशनगंज घूमने आई थी। किशनगंज घूमने के बाद युवती वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई। जिसके बाद परेशान लड़की ने किशनगंज में उसकी बहन की जान-पहचान वालों को फोन किया। जिसके बाद बहन का दोस्त स्टेशन पहुंचा और दोनों लड़कियों को अपने साथ एक लॉज में ले गया।


इसी लॉज में युवक और उसका दोस्त भी रहता था। खाना खाने के बाद जब दोनों लड़कियां अपने कमरे मे चली गईं दो दोनों युवक लड़कियों के कमरे में पहुंच गए और उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। पीड़ित लड़की की सहेली तो किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग निकली लेकिन दोनों लड़कों ने दूसरी युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। उधर, पीड़िता की सहेली ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।


जिसके बाद सदर थाना की पुलिस लॉज में पहुंची और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनगंज के बहादुरगंज के रहने वाले अरहान अख्तर और अररिया के रहने वाले अमजद हुसैन के रूप में हुई है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया है और दोनों आरोपियों का स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलाने की बात कही है।