Bihar News: नीतीश सरकार ने 55 सरकारी वकील और लोक अभियोजक नियुक्ति किया, विधि विभाग ने DM को भेजी जानकारी, जानें... चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में न्यूकमर्स संग कितना भेदभाव? धरी रह जाती है प्रतिभा? पंकज त्रिपाठी ने खोल दिया पूरा काला-चिट्ठा Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए? Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए? Bihar News: बिहार में डोमिसाइल नीति पर बवाल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र; सरकार के खिलाफ नारेबाजी
1st Bihar Published by: Updated Fri, 04 Feb 2022 03:51:37 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पत्नी का अपहरण होने और उसकी बरामदगी नहीं होने से क्षुब्ध पति ने गुरुवार को आत्मदाह का प्रयास किया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के धरमुहा गांव के विपिन सहनी का है। उसने कलेक्ट्रेट गेट पर केरोसिन छिड़क अपने शरीर मे आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हाथ से माचिस और तेल का डिब्बा छीनकर दूर फेंका।
इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना के दरोगा ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। युवक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे थाना लेकर पुलिस चली गयी। इस दौरान युवक विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी हेमा का 21 जनवरी को रात में राजकुमार समेत अन्य ने मिलकर अपहरण कर लिया था। उसे घर के बाहर से अगवा कर ले गए थे।
इसके बाद वे लोग 22 जनवरी को तुर्की ओपी पर शिकायत करने गए तो पुलिस ने डांट फटकार कर भगा दिया। उस दिन से लेकर आजतक वे लगातार थाना से लेकर वरीय अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, न तो उनकी पत्नी बरामद हुई और न आरोपी गिरफ्तार हुए। केस तो दर्ज हो गया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर पीड़ित ने आज आत्मदाह करने का प्रयास किया।
बाइक से ले गए थे अगवा कर :
पीड़ित ने बताया कि रात को उनकी पत्नी शौचालय करने निकली थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर आरोपी वहां मौजूद थे। उसे जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया और भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो वह दौड़कर बाहर निकला। देखा कि आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर ले जा रहे हैं। उसने पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और भाग निकले।
शादी की नीयत से अपहरण की चर्चा :
पुलिस का कहना है कि शादी की नीयत से अपहरण करने की FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दो आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। उसकी पत्नी की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़ रही है। इधर, युवक को हिरासत में रखा गया है। टाउन थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।