ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

अजब प्रेम की गजब कहानी: युवक ने बीच सड़क पर भर दी BPSC टीचर की मांग, शिक्षिका बनने के बाद शादी से कर रही थी इनकार

BANKA: बिहार के बांका से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में एक युवक बीच सड़क पर बीपीएससी शिक्षिका की मांग

अजब प्रेम की गजब कहानी: युवक ने बीच सड़क पर भर दी BPSC टीचर की मांग, शिक्षिका बनने के बाद शादी से कर रही थी इनकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BANKA: बिहार के बांका से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में एक युवक बीच सड़क पर बीपीएससी शिक्षिका की मांग में सिंदूर भरता दिख रहा है। शिक्षिका अपने पिता के साथ स्कूल से लौट रही थी, तभी लड़के ने उसे घेर लिया और बीच सड़क पर उसकी मांग भर दी।


दरअसल, बांका में सोशल मीडिया पर एक 42 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में एक युवक बीच सड़क पर एक शिक्षिका के मांग में उसके पिता के सामने सिंदूर भर देता है। लड़के ने मुंह पर रूमाल बांध रखा है जबकि लड़की अपने चेहरे को दुपट्टे से ढंग रही है। लड़का गुस्से में कह रहा है कि 8 साल साथ रहने के बाद अब शिक्षक बन गई तो शादी नहीं कर रही है। मुझे बर्बाद किया, इसे नहीं छोड़ूंगा।


वायरल वीडियो में लड़का अपने साथी से कहता है कि सामान निकालो, आज अगर हम नहीं तो ये भी नहीं, दोनों साथ मरेंगे। लड़की का पिता विरोध करता है और दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला अमरपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित शिक्षिका ने युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बाराहाट के बभनगामा निवासी सोरभ सोनू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि सौरभ आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है और शादी करने का दबाव बनाता है।


शिक्षिका का कहना है कि बुधवार को वह स्कूल से लौट रही थी, तभी सौरभ ने अपने दोस्त के साथ उसका रास्ता रोका और जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। पीड़िता की माने तो दो महीने पहले ही उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने थाने बुलाकार उसे समझाया भी था लेकिन बावजूद आरोपी ने इस तरह की हरकत की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता