ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, डेढ महीने पहले ही हुई थी शादी, परिजनों के बीच मचा कोहराम

SASARAM: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है जहां अपराधियों ने एक युवक क

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, डेढ महीने पहले ही हुई थी शादी, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है जहां अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है।  घटना चेनारी थाना क्षेत्र के हाटा गांव की है जहां इस घटना से सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि मृतक रवि रंजन यादव मकान में बिजली के वायरिंग का काम करता था। रोज की तरह वह आज भी चेनारी के न्यू हाटा में एक निजी मकान में इलेक्ट्रिक का वायरिंग का काम करने आया था। लेकिन बाद में उसी मकान के बगल के खेत से उसकी लाश बरामद हुई। 


मृतक रवि रंजन चेनारी के चौखड़ा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


परिजनों उस मकान के मालिक पर आरोप लगा रहे है जहां रवि रंजन बिजली का वायरिंग करने गया था। बता दें कि रवि रंजन की शादी पिछले महीने 12 मई को ही हुई थी और आज उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता