ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणा

जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी की कोर कमेटी की मंजूरी के बाद 5 जुलाई को औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

बिहार न्यूज
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) के इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। 


पार्टी सूत्रों के अनुसार, जन सुराज ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। उनके नाम पर अंतिम मुहर शुक्रवार को होने वाली कोर कमेटी की बैठक में लग सकती है, जबकि 5 जुलाई को औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।


जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बांकीपुर की जनता, पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी चाहते हैं कि प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि पार्टी की पहली पसंद भी प्रशांत किशोर ही हैं और कोर कमेटी की मंजूरी के बाद उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


वहीं, जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने भी बताया कि बांकीपुर की जनता की इच्छा और कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। यदि ऐसा होता है तो यह पहला अवसर होगा, जब प्रशांत किशोर किसी चुनाव में स्वयं उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे।


इस बीच प्रशांत किशोर ने भी वैशाली में मीडिया से बातचीत के दौरान संकेत दिए कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का निर्णय लेती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "उम्मीदवार का फैसला पार्टी करेगी। यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ने को कहेगी, तो मैं चुनाव लड़ूंगा।"


जन सुराज पार्टी पिछले कई दिनों से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। स्वयं प्रशांत किशोर क्षेत्र में विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता और सोशल मीडिया टीम भी चुनावी माहौल बनाने में जुटी हुई है। पार्टी भाजपा के इस पारंपरिक गढ़ में मजबूत चुनौती पेश करने की तैयारी कर रही है।


गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।


चुनाव आयोग ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी और 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 16 जुलाई तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी।