ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

CAA के विरोधियों पर गरजे योगी, गया में जनसभा को किया संबोधित

GAYA : CAA के मुद्दे पर जागरूकता अभियान के तहत गया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों पर जमकर भड़ास निकाली है। योगी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA : CAA के मुद्दे पर जागरूकता अभियान के तहत गया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों पर जमकर भड़ास निकाली है। योगी आदित्यनाथ ने निशाने पर कांग्रेस को लेते हुए कहा है कि देश को बांटने की साजिश की जा रही है। योगी आदित्य ने कहा कि कांग्रेस को यह बात बुरी लग रही है कि मोदी सरकार कैसे सभी तबकों का विकास कर रही है। 

इसको भी पढ़ें:- एक तरफ योगी NRC और CAA के बारे में लोगों को समझा रहे थे, दूसरी तरफ उनके ही सामने विरोध में उड़ाया गया काला बैलून

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धारा 370 खत्म किए जाने के बाद से कांग्रेस लगातार बेचैनी में थी लेकिन इसका विरोध करने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। अब नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर कांग्रेस अपने उसी भड़ास को निकाल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में देश के अंदर अलगाववादी मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में फतवे की दुकान चलाने वाले लोगों को अब मदद नहीं मिलेगी। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक पर अहम फैसला लिया जिसके बाद फतवा जारी करने वाले बेचैनी में हैं। योगी ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा और लोग रामलला का दर्शन कर पाएंगे।



टैग्स