ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा.. जो करना है 4 दिनों में कर लो

DESK : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने यूपी पुलिस के इमरजेंसी सेवा डायल 112 पर मेसेज भेजा है. धमकी भेजने वाले ने च

योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा.. जो करना है 4 दिनों में कर लो
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने यूपी पुलिस के इमरजेंसी सेवा डायल 112 पर मेसेज भेजा है. धमकी भेजने वाले ने चैलेंज किया है कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो. यह मामला सामने आने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम कोअलर्ट कर दिया गया है और नंबर की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, बीते 29 अप्रैल को देर शाम 7:58 बजे यूपी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था. मैसेज में सीएम योगी को पांचवें दिन जान से मार देने की धमकी दी गई थी. मैसेज में धमकी देने वाले ने कहा कि चार दिन के अंदर मेरा जो कुछ कर सकते हो कर लो. मैसेज की जानकारी पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम के ऑपरेशन कमांडर मुख्यालय अंजुल कुमार को दी. अंजुल कुमार ने आलाधिकारियों को बताया. इसके बाद एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने एडीसी सुरक्षा मुख्यालय समेत अन्य को जानकारी दी. 


इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में अलर्ट जारी किया और ऑपरेशन कमांडर कंट्रोल रूम अंजुल कुमार की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धमकी देने वाले नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारियों ने नंबर की लोकेशन ट्रेस करने एवं धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें लगी हैं. टीमें आरोपित की तलाश में दबिश दे रही हैं. 

टैग्स