ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर से रातभर हुई पूछताछ, कोर्ट में पेश करेगी ईडी

MUMBAI : यस बैंक क्राइसिस के पीछे मास्टरमाइंड माने जा रहे उसके संस्थापक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने रातभर राणा कपूर से पूछता

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUMBAI : यस बैंक क्राइसिस के पीछे मास्टरमाइंड माने जा रहे उसके संस्थापक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने रातभर राणा कपूर से पूछताछ की और सुबह तकरीबन 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लेंडिंग एक्ट कोर्ट यानी पीएमएलए में पेश किया जाएगा। 


शनिवार की दोपहर ही राणा कपूर को मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थिति ईडी कार्यालय लाया गया था। इसके पहले राणा के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका था। राणा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने डीएचएलएफ कंपनी को लोन देने के बदले अपने परिवार को फायदा पहुंचाया। यस बैंक पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगा है। 2017 में यस बैंक में छह हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम को बैड लोन में डाल दिया था। राणा कपूर और उनके परिवार पर आरोप है कि उनकी पत्नी बिंदु तीन बेटियों राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर से जुड़ी कंपनियों को अप्रत्यक्ष तौर पर फायदा पहुंचाया गया। 


प्रवर्तन निदेशालय राणा कपूर के ऊपर लगे इन्हीं आरोपों की जांच कर रहा है। ईडी ने राणा कपूर से रात भर पूछताछ की है। यस बैंक को वित्तीय संकट में देखते हुए आरबीआई ने खाताधारकों का पैसा डूबने से बचाने की पहल की है आरबीआई ने 2004 में शुरू हुए यस बैंक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कई सख्त कदम उठाए हैं।