ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, वेंटीलेटर स्पोर्ट पर रखा गया

DESK : ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस दिव्या भटनागर को कोरोना वायरस हो गया है. एक्ट्रेस की मां और भाई उनकी बिगड़ी तबियत के बारे में जानने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं. दिव्या क

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, वेंटीलेटर स्पोर्ट पर रखा गया
Anamika
2 मिनट

DESK : ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस दिव्या भटनागर को कोरोना वायरस हो गया है. एक्ट्रेस की मां और भाई उनकी बिगड़ी तबियत के बारे में जानने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं. 

दिव्या की मां ने बताया की दिव्या की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.  दिव्या की तबियत के ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 26 नवंबर को अस्पताल ले जाया गया था. दिव्या को निमोनिया हुआ था. उनकी मां ने बताया, ''जब हमें दिव्या की हालत के बारे में पता चल तो मैं और मेरा बेटा मुंबई आ गए. वो अभी क्रिटिकल है और वेंटीलेटर सपोर्ट पर है.''

दिव्या भटनागर के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी एक फोटो शेयर की गई थी. इस फोटो में दिव्या को उनके अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है. फोटो के कैप्शन में दिव्या के लिए दुआ करने का आग्रह फैंस से किया गया है. दिव्या भटनागर की मां ने बताया है कि एक्ट्रेस की शादी में दिक्कतें आ रही थीं, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थीं. दिव्या भटनागर ने साल 2019 के दिसंबर में गगन नाम के व्यक्ति से शादी की थी. गगन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है और कई रियलिटी शो से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि दिव्या इन दिनों अपने घर में अकेली रह रही थीं क्योंकि गगन अपना सामान लेकर घर छोड़ गए थे. दिव्या भटनागर सीरियल तेरा यार हूं मैं की शूटिंग कर रही थीं, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में दिव्या का कोरोना टेस्ट हुआ और पॉजिटिव आया था.