1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Dec 10, 2020, 4:18:15 PM
- फ़ोटो
SASARAM : रोहतास जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सासाराम से तिलौथू जा रही बस पलट गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं.
घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों में एक पांच साल का बच्चा और एक महिला शामिल है. हादसा तिलौथू के लेवरा में हुआ है. हादसे के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.
पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.