ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

अपने वाई-फाई का नाम रखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद', अब जांच में जुटी पुलिस

KANPUR : यदि आपने भी अपने घर में इन्टरनेट के लिए सुविधा के लिए वाईफाई लगवा रखा है तो अपने वाईफाई राउटर का यूजर नेम थोडा सोच समझ कर रखें. कहीं ऐसा न हो की आपके घर भी पुलिस आ जाये.&n

अपने वाई-फाई का नाम रखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद', अब जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

KANPUR : यदि आपने भी अपने घर में इन्टरनेट के लिए सुविधा के लिए वाईफाई लगवा रखा है तो अपने वाईफाई राउटर का यूजर नेम थोडा सोच समझ कर रखें. कहीं ऐसा न हो की आपके घर भी पुलिस आ जाये. 

दरअसल, ऐसी ही एक कानपुर शहर के कबाड़ी वाली गली में देखने को मिला. इस गली में किसी ने अपने वाईफाई का ओरिजिन नेम पाकिस्तान जिंदाबाद रखा हुआ है. इस बारे में जैसे ही लोगों को पता चला मुहल्ले में हडकंप मच गया. पुलिस को इसकी सुचना तुरंत दी गई. सुचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच देर रात तक उस वाईफाई राउटर की तलाश में लगी रही जिसका इस तरह का नाम रखा गया था.       

पुलिस को इस घटना की सुचना कबाड़ी मार्केट के निवासी अमित शुक्ला ने दी. उन्होंने बताया कि रात में जब वो अपने काम से घर लौट रहे थे उसी दौरान उन्हें दफ्तर से फोन आया की कुछ जरुरी पेपर्स ईमेल पर उन्हें भेजे गए हैं जिसे वह देख लें. इसके लिए जैसे ही वाईफाई से कनेक्ट करने के लिए मोबाइल निकला, तों आसपास के कई वाईफाई के ओरिजिन नेम मोबाइल पर आ गए. जिसमें से एक नाम पाकिस्तान जिंदाबाद था. यह देख अमित शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी. जिसके बाद एसपी साउथ का चार्ज देख रहे सीओ बाबूपुरवा आलोक सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस उस राउटर को खोज रही है जिसमें इस नाम का प्रयोग किया गया है. राउटर मिलने के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी