ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

जब नंद किशोर यादव ने विधानसभाध्यक्ष से कहा- खून का रंग पानी के रंग से गहरा होता है महोदय

PATNA: विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सदन में कई बार ऐसे मौके आए जब पक्ष और विपक्ष में हास परिहास का दौर चला. कभी सत्ता पक्ष की बातों का विपक्षी सदस्यों की हंसी छूटी तो कभी व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सदन में कई बार ऐसे मौके आए जब पक्ष और विपक्ष में हास परिहास का दौर चला. कभी सत्ता पक्ष की बातों का विपक्षी सदस्यों की हंसी छूटी तो कभी विपक्ष की बातों पर सत्ता पक्ष के लोगों ने मजे लिए. ताजा मामला पथ निर्माण विभाग की बजट से जुड़ा हुआ है. दरअसल जब पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव अपने विभाग की बजट को लेकर सदन में चर्चा कर रहे थे तो उसी दौरान राजद के शक्ति सिंह यादव पथ निर्माण मंत्री को बार-बार टोक रहे थे. https://www.youtube.com/watch?v=uxRIHo7YHr0&t=3s स्पीकर ने टोका इस टोका टोकी के दौरान एक समय नंद किशोर यादव शक्ति सिंह यादव की बात सुनकर चुप हो गए. इसी बात पर विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने चुटकी ली और नंद किशोर यादव को कहा कि मंत्री जी लगता है कि आप में और शक्ति सिंह यादव में कुछ सेटिंग हो गई है क्या? सदन में खूब हुआ हास परिहास विधानसभाध्यक्ष की इस बात पर सदन में हंसी छूट पड़ी और नंद किशोर यादव ने स्पीकर को जवाब देते हुए कहा कि महोदय खून का रिश्ता पानी के रंग से गहरा होता है. मंत्री नंद किशोर यादव की बात पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जमकर मजे लिए. पथ निर्माण विभाग का बजट पास बाद में पथ निर्माण विभाग की बजट पर चर्चा के बाद इसे पास कर दिया गया और करीब 70 अरब 5 करोड़ 56 लाख रुपए के बजट को सदन से मंजूरी मिल गई. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता