ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

वेब सीरीज के नाम पर पोर्न फिल्म बनाने वाले रैकेट का खुलासा, मॉडलिंग से एक्टिंग में आने वाली लड़कियों को बनाया निशाना

DESK : वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा दिया और फिर पोर्न फिल्म शूट कर डाला। जी हां, पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया है। मॉडलिंग से एक्टिंग की फील्ड में आने वाली लड़कियों

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा दिया और फिर पोर्न फिल्म शूट कर डाला। जी हां, पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया है। मॉडलिंग से एक्टिंग की फील्ड में आने वाली लड़कियों को यह गिरोह निशाना बनाता था। वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा देकर इस गिरोह के सदस्य लड़कियों की पोर्न फिल्म शूट का डालते थे। 


दरअसल इंदौर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जिसके सदस्य बेहद शातिर हैं। इस गिरोह के कब्जे से एक उज्बेकिस्तान की लड़की को भी पकड़ा गया है जिसके साथ यह पोर्न फिल्म बनाने वाले थे। इंदौर साइबर सेल ने इस रैकेट के तीन आरोपियों में से एक को धर दबोचा है। यह गिरोह पिछले कई महीनों से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहा था। कॉल गर्ल सप्लाई करने के अलावा इस गिरोह की नजर मॉडलिंग से एक्टिंग फील्ड में आने वाली लड़कियों के ऊपर रहती थी। यह गिरोह ऐसी लड़कियों को वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा देता था और फिर उनकी पोर्न फिल्म शूट कर डालता था। 


साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिचोली मर्दाना, ऋतुराज मेंशन संपत हिल्स में रहने वाले गजेंद्र उर्फ गोवर्धन इससे पूरे रैकेट को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक कार भी बरामद की है जिस पर न्यूज़ चैनल का प्रेस वाला स्टीकर लगा हुआ है। वह खुद को पत्रकार बता कर कई जगहों से बच निकलता था। पुलिस ने जब इनकी गिरफ्तारी की तो एक उज्बेकिस्तान की मॉडल भी पकड़ी गई जिसे क्लाइंट को सप्लाई करने के लिए यह लेकर आया था।

टैग्स