ब्रेकिंग
सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...

वॉशिंग मशीन के अंदर फन फैलाए बैठा था 5.5 फीट का कोबरा, ढक्कन खोलते ही उड़ गये होश

DESK: यदि घर में वॉशिंग मशीन है तो यह खबर आपके लिए है। जब भी आप कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तब पहले एक बार झांक लें कि कही सांप तो अंदर नहीं बैठा हुआ है

वॉशिंग मशीन के अंदर फन फैलाए बैठा था 5.5 फीट का कोबरा, ढक्कन खोलते ही उड़ गये होश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: यदि घर में वॉशिंग मशीन है तो यह खबर आपके लिए है। जब भी आप कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तब पहले एक बार झांक लें कि कही सांप तो अंदर नहीं बैठा हुआ है। ऐसा एक मामला राजस्थान के कोटा में सामने आया है जहां एक शॉप में वॉशिंग मशीन के अंदर कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।


 साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा फन फैलाकर वॉशिंग मशीन के भीतर बैठा हुआ था। जिसे देखकर घर के लोग सहम गये। दरअसल ड्राई क्लीनिंग का काम करने वाले शंभूदयाल ने जब कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का ढक्कन खोला तो उसमें कोबरा फन फैलाकर बैठा हुआ था। कोबरा को देखते ही उनके होश उड़ गये। 


उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने 5.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। स्नेक कैचर का कहना था कि बरसात के मौसम में अक्सर शिकार की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में सांप पहुंचता हैं। इसी दौरान एक कोबरा एक घर में घुस गया और वॉशिंग मशीन में जाकर बैठ गया। 



टैग्स