Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले BIHAR ELECTION : अमित शाह के बिहार आने से पहले BJP के बागियों ने चुनाव से वापस लिया अपना नाम, कांग्रेस-राजद और VIP में भी गतिरोध खत्म करने की शुरुआत Bihar Assembly Election 2025 : भाजपा के आरोप से घबराए तेजस्वी ! इमेज कीलिंग या डेमेज कंट्रोल,आखिर क्यों करनी पड़ी भरी सभा में इस तरह का एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत BIHAR NEWS : जीविका दीदियों का क्लाउड किचन बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, CM नीतीश कुमार ने कहा - 3 करोड़ रुपए का हो रहा सलाना टर्नओवर PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा कल, कर्पूरीग्राम से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज; तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे NDA के बड़े नेता
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 11 May 2024 12:37:12 PM IST
- फ़ोटो
LAKHISARAI : बिहार में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है। इस चरण में जिस लोकसभा सीट की चर्चा सबसे अधिक है वह सीट है मुंगेर लोकसभा। यहां मतदान से पहले लखीसराय के होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। यहां से मोडीफाई हथियार के साथ कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान गढ़ी चौक स्थित होटल बुद्धा रेजिडेंट में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद किये गए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोडीफाई हथियार के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। सभी नवादा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने यह जानकारी दी है। यहां मुंगेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय के होटलों में शुक्रवार की रात को एकसाथ कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। ये छापेमारी तब की गयी है जब दो दिनों के बाद यहां मतदान होने हैं।
मालूम हो कि लखीसराय मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है और मतदान से पहले हुई इस कार्रवाई को बेहद ख़ास माना जा रहा है। मुंगेर संसदीय सीट के लिए मतदान को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च भी किया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। कजरा, हलसा, चानन थानाक्षेत्र में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया है और बूथों का भी निरीक्षण किया है।
उधर, आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले के लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन जब्त किये जा रहे हैं। शनिवार तक वाहन जब्त करने का अभियान चलाया जायेगा। करीब 700 वाहनों की जब्ती अभी तक हो चुकी है। एमवीआई प्रतीक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। आरलाल कॉलेज के अलावा गांधी मैदान में जब्त वाहनों को रखने की व्यवस्था की गयी है।