ब्रेकिंग
लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंपलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप

गिरिराज ने वोट जिहाद का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की 4 राज्यों की वोटर लिस्ट जांच कराने की मांग, कहा-हर बूथ पर हिन्दुओं के 50 वोट काटे गये, यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश

PATNA: लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद का आरोप केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाया है। उन्होंने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट की जांच करने की मांग चुन

गिरिराज ने वोट जिहाद का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की 4 राज्यों की वोटर लिस्ट जांच कराने की मांग, कहा-हर बूथ पर हिन्दुओं के 50 वोट काटे गये, यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद का आरोप केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाया है। उन्होंने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट की जांच करने की मांग चुनाव आयोग से की है। कहा कि इन चार राज्यों में लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी साजिश की गयी। 


केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हर मतदान केंद्र पर 50 वोट हिन्दुओं के काटे गये। इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग का हाथ है। यह इसी गैंग की साजिश है जिसने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं के वोट काटने की कोशिश की। जिसमें इस गैंग ने करोड़ों रूपये खर्च कर डाले। हम चुनाव आयोग से यह मांग करते हैं कि इन चार राज्यों के वोटर लिस्ट की जांच की जाए तो सब सच्चाई सामने आ जाएगी। वही बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में इंडिया गठबंधन ने आज प्रतिरोध मार्च किया। 


पूरे बिहार के जिला मुख्यालय में विपक्ष ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च किया और बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया। इंडिया गठबंधन के प्रतिरोध मार्च पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जंगलराज वाले फिर से बिहार में वही दिन लाना चाहते हैं। जिसे जंगलराज का नाम दिया गया था। लेकिन यह उनकी भूल है अब कभी वो दिन दोबारा नहीं आने दिया जाएगा। बिहार की जनता उनकी मंशा को भली भांती जानती है अब वो उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।   

टैग्स