वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को आज से करें आवेदन, 30 अगस्त तक है मौका

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 01, 2019, 11:24:10 AM

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को आज से करें आवेदन,  30 अगस्त तक है मौका

- फ़ोटो

PATNA : आज से सूबे में वोटर लिस्ट में नये नाम जोड़ने व संशोधन का कार्य शुरू हो जायेगा. 1 जनवरी, 2020 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही जिन वोटर के वोटर लिस्ट से नाम गायब है वो भी अपना नाम शामिल करा सकते हैं. इसके लिए आज से 30 अगस्त तक का समय दिया गया है. इसके लिए बूथ लेवल के अधिकारियों से मिलना होगा और उन्हें सूची में नाम शामिल कराने के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, राशन कार्ड या अन्य दस्तावेजों के साथ फॉर्म भर कर देना होगा.