ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

विवाहिता का अधजला शव बरामद, दहेज की मांग के बाद 8 जनवरी से गायब थी महिला

VAISHALI: वैशाली जिले के तीसीऔता थाना क्षेत्र स्थित तीसीऔता गांव में बीते 8 जनवरी को दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुरालवालों ने हत्या कर दी। तीन दिन से गायब महिला की अधजली लाश

विवाहिता का अधजला शव बरामद, दहेज की मांग के बाद 8 जनवरी से गायब थी महिला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI:  वैशाली जिले के तीसीऔता थाना क्षेत्र स्थित तीसीऔता गांव में बीते 8 जनवरी को दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुरालवालों ने हत्या कर दी। तीन दिन से गायब महिला की अधजली लाश पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार तीसीऔता गांव निवासी शिवजी दास के पुत्र विशु दास के पत्नी रिंकी देवी से ससुरालवाले दहेज के तौर पर पच्चास हजार रुपए मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साएं ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के राजापुर मैनपुरा गांव निवासी दीनानाथ प्रसाद अपने सगे संबंधियों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। लेकिन वहां उनकी बेटी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने बेटी को हर जगह खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली।


थक हारकर विवाहिता के पिता ने तीसीऔता थाने में लिखित आवेदन दिया। ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया। पुलिस को आवेदन देकर वे घर चले गये। तभी मंगलवार को उन्हें सूचना मिली की एक महिला का अधजला शव उनकी बेटी के घर से थोड़ी दूरी आगे बागीचे के किनारे चंवर में मिला है।


इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की के पिता अपने संबंधियों के साथ मौके पर पहुंचे। तबतक आरोपियों द्वारा रात में ही टायर जलाकर शव को जलाने का पूरा प्रयास किया गया। हालाकि शव का अधिकांश भाग जलकर खाक हो चुका था लेकिन शरीर का कुछ भाग ठीक से  जल नहीं पाया था। अधजले शव मिलने की सूचना पर तीसीऔता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 


थानाध्यक्ष द्वारा टाल मटोल किए जाने की स्थिति में लोगों ने घटना की जानकारी वैशाली एसपी मनीष को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का अधजला भाग को अपने कब्जे में लेकर उसे फोरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं लड़की के पिता न्याय की गुहार लगा रहे है। उनका कहना है कि बेटी के कातिलों को कड़ी से कड़ी मिले।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता