ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

विश्वकर्मा पूजा के दिन बाइक धोने को लेकर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

MUNGER: मुंगेर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष की तरफ से महिला सहित 6 लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में च

विश्वकर्मा पूजा के दिन बाइक धोने को लेकर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष की तरफ से महिला सहित 6 लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना मुंगेर के कासीम बाजार थाना क्षेत्र के फौजदारी बाजार का है जहां मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। 


इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायल विकास ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर वह अपने घर के बाहर बाइक साफ कर रहा था। बाइक धोने के दौरान पानी का छिटा पड़ोस के शिव कुमार को पड़ गया। जिसे लेकर दोनों के बीच काफी बहस होने लगी। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ लेकिन थोड़ी देर के बाद फिर बात बढ़ गयी और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। 


जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गयी। जिसमें दोनों तरफ के महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग कासिम बाजार थाने पहुंचे। जहां पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता