ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

DESK: देश में अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। पिछले एक महीने से लगातार इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। पैरिस से मुंबई आने वाली विस्तारा की फ्ल

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। पिछले एक महीने से लगातार इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। पैरिस से मुंबई आने वाली विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।


जानकारी के मुताबिक, विमान के एयर सिकनेस बैग में एक नोट पाया गया, जिसपर बम धमाके की धमकी दी गई थी। विमान कंपनी विस्तारा ने कहा है कि फ्लाइट संख्या यूके 024 में सुरक्षा को लेकर एक मामला सामने आया है। विमान दो जून को मुंबई पहुंचने वाला है। विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।


बता दें कि बीते 1 जून को चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप मच गया था। बम की खबर मिलने के बाद इंडिगो की विमान संख्या 6E- 5314 की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। पिछले हफ्ते भी दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप मच गया था। 


विमान में बम की सूचना मिलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थीहालांकि जांच में किसी तरह का कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। शुक्रवार को भी दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी।