Hindi News / news / राजधानी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, भक्ति भाव से लोगों ने की पूजा-अर्चना

राजधानी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, भक्ति भाव से लोगों ने की पूजा-अर्चना

1st Bihar Published by: 17 Updated Sep 17, 2019, 1:32:33 PM

राजधानी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, भक्ति भाव से लोगों ने की पूजा-अर्चना

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में विश्वकर्मा पूजा को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है. कल कारखानों से लेकर तमाम जगहों पर धूम-धाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है. कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियां भी स्थापित कर पूजा पाठ की जा रही है. आपको बता दें की विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों और औजारों की पूजा की जाती है. इसलिए इस दिन सभी प्रतिष्ठानों में मशीनों और औजारों की साफ-सफाई की जाती है. साथ ही भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. भगवान विश्वकर्मा को मशीनों और औजारों का जन्मदाता कहा जाता है. इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है.  सालभर चलने वाली मशीनों और औजारों को इस दिन अच्छे से साफ कर उनकी पूजा की जाती है. जिससे मशीनें ज्यादा दिन तक चल पाती हैं. विश्वकर्मा पूजा की खासियत यह भी है कि इस पर्व को हिन्दु और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मनाते हैं. खास बात यह है कि विश्वकर्मा पूजा की तिथि कभी बदलती नहीं है यह हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है.