ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: समस्तीपुर के उजियारपुर में महथी गांव के युवक सिद्धार्थ कुमार उर्फ फुड्डू की बाइक दुर्घटना में मौत। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने एक युवक की जिंदगी छीन ली है, जिससे गांव में मातम पसर गया है। बेलामेघ पंचायत के महथी गांव वार्ड 11 के निवासी स्व. बिंदेश्वर प्रसाद सिंह के बेटे सिद्धार्थ कुमार उर्फ फुड्डू (19) किसी काम से महथी चौक से दलसिंहसराय जा रहे थे। मुख्तियारपुर सलखन्नी गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर के समीप अचानक ब्रेक लगाने से बाइक असंतुलित हो गई और दीवार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में फुड्डू को गंभीर चोटें आईं, और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


फुड्डू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मिलनसार स्वभाव के कारण गांव में सभी के चहेते थे। वे महथी चौक पर जूता-चप्पल की छोटी दुकान चलाकर अपना जीविका चला रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फुड्डू मृदुभाषी और हमेशा मुस्कुराता रहने वाला लड़का था। उनकी मौत से गांव का हर कोना उदास हो गया है। खास बात यह है कि पिछले साल ही उनके पिता का निधन हो चुका था, इसलिए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन रो-रोकर बिलख रहे हैं, और फुड्डू की मां का रोना थमने का नाम नहीं ले रहा।


घटना की सूचना मिलते ही पंस सदस्य मनोज कुमार पासवान, मुखिया अशोक कुमार महतो, उपमुखिया राकेश कुमार जैसे स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मुखिया ने कहा कि फुड्डू जैसे युवा गांव का भविष्य थे, उनकी मौत एक बड़ा नुकसान है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और हादसे की जांच शुरू कर दी है।