1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 01, 2019, 4:56:25 PM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा में विश्व एड्स दिवस के मौके पर बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर से एएनएम छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कृष्णा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक कहा कि एड्स गंभीर ही नहीं बल्कि लाइलाज बीमारी है इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है । सावधानी ही एड्स का बचाव होता है।
रैली सदर अस्पताल परिसर से निकलकर अस्पताल चौक, भैंसासुर होते हुए पुनः अस्पताल में आकर संपन्न हुई । रैली में एचआईवी की काउंसलर रीता कुमारी, सुधा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे ।