ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

विरोध के बीच आज BJP विधायक और MLC देखेंगे फिल्म 'द केरल स्टोरी', महागठबंधन सरकार को घेरने की भी तैयारी

PATNA : लव जिहाद को लेकर बनी फिल्म द केरल स्टोरी अपनी राष्ट्रीय स्तर इन दिनों काफी चर्चा में है। अब आज ये फिल्म बिहार भाजपा विधायक और विधान पार्षद भी देखेंगे। भाजपा नेता दोपह

विरोध के बीच आज BJP विधायक और MLC देखेंगे फिल्म 'द केरल स्टोरी', महागठबंधन सरकार को घेरने की भी तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लव जिहाद को लेकर बनी फिल्म  द केरल स्टोरी अपनी राष्ट्रीय स्तर इन दिनों काफी चर्चा में है। अब आज ये फिल्म बिहार भाजपा विधायक और विधान पार्षद भी देखेंगे। भाजपा नेता दोपहर तीन बजे मोना सिनेमा के एलिफिस्टन हॉल में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने जाएंगे। जिसको लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। 


दरअसल, भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा की ओर से पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षदों को शुक्रवार को बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' दिखाए जाने का एलान किया गया है।  भाजपा नेता राजधानी के गांधी मैदान के पास बने मूवी हॉल में यह फिल्म देखने जाएंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से घर्म परिवर्तन और लव जिहाद को लेकर बनाया गया है। 


वहीं, इससे पहले भाजपा के सभी विधायक और विधान पार्षद विधानमंडल के विस्तारित सेंट्रल हॉल के बाहर लगे शीलापट के पास धरना प्रदर्शन कर  महागठबंधन सरकार की पोल खोलेंगे। भाजपा का आरोप है कि महागठबंधन सरकार दोहरी नीति अपनाकर जनता को गुमराह कर रही है। एक तरफ महागठबंधन के नेता नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध कर रहे हैं दूसरी तरफ यह खुद कई नियमों का उलंघन कर रहे हैं। 


इधर, विजय सिन्हा ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 19 विपक्षी दलों की ओर से संसद भवन के उदघाटन समारोह के बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में भी बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन का उदघाटन मुख्यमंत्री ने किया था। छत्तीसगढ़ राज्य में नवीन विधानसभा भवन का भूमि पूजन सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कराया गया था। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष गरिमामय उपस्थिति में थे।