ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी का भागलपुर दौरा कल, क्रूज में करेंगे जिलाध्यक्षों की बैठक

PATNA: 05 जुलाई को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी भागलपुर में रहेंगे। जहां क्रूज में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी का भागलपुर दौरा कल, क्रूज में करेंगे जिलाध्यक्षों की बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 05 जुलाई को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी भागलपुर में रहेंगे। जहां क्रूज में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कल शुक्रवार को पार्टी प्रमुख सभी जिलाध्यक्षों को टिप्स देंगे।


अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कल यानी शुक्रवार को भागलपुर में जिलाध्यक्षों की बैठक करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज बताया कि पार्टी प्रमुख कल भागलपुर में पवित्र पावन गंगा की लहरों के बीच क्रूज पर  प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।


उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी बाबूपुर घाट, सबौर, भागलपुर से क्रूज द्वारा विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पार्टी की कमिटी की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के अन्य लोग भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी संभावित उप चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।

टैग्स