ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

VIP में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दी श्रद्धांजलि

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के सरकारी आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीआईपी सुप्र

VIP में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दी श्रद्धांजलि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के सरकारी आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका नमन किया। 


इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, शोषितों और वंचितों की पार्टी है और वीआईपी ही सही मायनों में कर्पूरी ठाकुर को मानने वाली है। सहनी ने कहा कि पिछड़ों, शोषितों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों की आजीवन लड़ाई लड़ने वाले 'जननायक' के विचारों को अपना कर और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम पिछड़ों, शोषितों और गरीबों की आवाज बन सकते हैं। 


उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि जननायक द्वारा शिक्षा प्रणाली में किए गए बदलाओं का ही नतीजा है कि आज आम लोगों तक शिक्षा पहुंची। आज महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाने से कुछ नहीं होने वाला, आज जरूरत है कि हम सभी उनके बताए रास्तों पर चलकर शोषितों, वंचितों को उनका हक दिला सके, यही उन महापुरूषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद और राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद रहे।

टैग्स