ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

विजय सिन्हा का तीखा प्रहार, कहा - सुपर सीएम हो गए हैं तेजस्वी, नीतीश ने टेक दिया है घुटना

BUXAR : बिहार में बक्सर में आयोजित सनातन सांस्कृतिक समागम कार्यकर्म में शामिल होने पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महा

विजय सिन्हा का तीखा प्रहार, कहा -  सुपर सीएम हो गए हैं तेजस्वी, नीतीश ने टेक दिया है घुटना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में बक्सर में आयोजित सनातन सांस्कृतिक समागम कार्यकर्म में शामिल होने पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को कहा कि वो युवराज नहीं बल्कि सुपर सीएम हो गए हैं। इसके साथ ही सिन्हा ने महागठबंधन को चुनौती देते हुए कहा कि यदि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को हिम्मत है तो सरकार भंग कराके बिहार विधानसभा का चुनाव करवाएं। फिर उनको गोपालगंज की तरह अपना औकात दिख जाएगा। 


इसके आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र हैं। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना कभी नहीं पूरा हो सकता है। यह सरकार चोर दरवाजे से बनाई गई सरकार है। इस सरकार को जनता का जनादेश नहीं हासिल हुआ है। यदि नीतीश कुमार और तेजस्वी  में ताकत है तो विधानसभा भंग कर चुनावी मैदान में उतरें तब उन्हें मालूम होगा कि बिहार की जनता की क्या चाहत है। 


इसके साथ ही सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जब से नई सरकार बनी है तब से अपराधियों का बोलबाला हो गया है। बिहार में अपराधी बेलगाम होकर हत्या ,अपहरण, लूट की घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे है। इस सरकार के मुखिया के तरफ शराब कारोबारियों की संपत्ति जब्त करने की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ उनके ही सहयोगी पार्टी के तरफ से शराब का सबसे बड़ा सप्लायर को अपना प्रत्याशी बनाया जाता है। सबकुछ जानते हुए भी नीतीश कुमार क्यों नहीं ऐसे माफियाओं पर लगाम लगाते हैं। जनता नीतीश कुमार को अच्छी तरह से जान चुकी है। वो अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। नीतीश कुमार राजद के समक्ष पूरी तरह से घुटने टेक चुके हैं।