ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

बिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

Bihar Flood News: बेतिया में बाढ़ के तेज बहाव ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। योगापट्टी प्रखंड के सिसवा गांव में सड़क पार करने के दौरान 10 वर्षीय बच्ची पानी की तेज धारा में बह गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और इलाके में बाढ़ के बढ़ते खतरे...

बिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के बेतिया जिले में बाढ़ ने एक मासूम की जान ले ली. योगापट्टी प्रखंड के सिसवा गांव में मंगलवार सुबह गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर बह रहे तेज पानी में एक 10 वर्षीय बच्ची बह गई. देखते ही देखते वह पानी की तेज धारा के साथ बहते हुए गांव के पोखरे में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.


मृत बच्ची की पहचान सिसवा गांव निवासी जिउत मुखिया की 10 वर्षीय पुत्री निकी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे निकी किसी काम से सड़क पार कर रही थी. उस समय सड़क पर करीब पांच फीट तक बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से बह रहा था. जैसे ही उसने सड़क पार करने की कोशिश की, उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बह गई. कुछ ही क्षणों में वह बहते हुए गांव के पोखरे में पहुंच गई.


घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसे सुरक्षित बाहर नहीं निकाल सका. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी.


गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से सिसवा गांव समेत आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है. गांव की कई सड़कें जलमग्न हैं और उन पर तेज बहाव होने के कारण लोगों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते हैं.