ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती

‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोप

Bihar News: सीतामढ़ी में दहेज हत्या के आरोपों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को झकझोर दिया। ससुराल पक्ष द्वारा जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने का आरोप लगा, जिसके बाद मृतका के भाई ने श्मशान से अपनी बहन का शव बाइक पर ले जाकर पूरे सम्मान...

‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद जब ससुराल पक्ष कथित तौर पर आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंच गया, तो मृतका का भाई वहां पहुंचा और बहन का शव बाइक पर रखकर वापस ससुराल ले आया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय मधु कुमारी की शादी करीब सात महीने पहले घरवारा गांव निवासी चंदन कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष लगातार दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मधु को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।


परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर मधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष बिना परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी के जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतका का भाई वहां पहुंचा और गुस्से में कहा, “मेरी बहन लावारिस नहीं है।” इसके बाद उसने शव को अपनी बाइक पर रखकर ससुराल तक पहुंचाया, जहां विधि-विधान से अर्थी सजाई गई और सामाजिक दबाव के बाद मृतका के ससुर ने मुखाग्नि दी।


इस पूरी घटना ने समाज में दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाई द्वारा बाइक पर बहन का शव ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।


मृतका की मां आरती देवी के बयान पर सुप्पी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पति चंदन कुमार, देवर चंचल कुमार और नंदन कुमार, ससुर अवधेश झा, सास सीमा देवी समेत छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। मृतका की बहन खुशबू कुमारी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर मधु को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।


घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोशित परिजनों ने मृतका के ससुर की पिटाई भी कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।