ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन, RJD.. कांग्रेस और लेफ्ट ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा

PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र का बहिष्कार कर चुके विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले जोरदार प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायक ए

विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन, RJD.. कांग्रेस और लेफ्ट ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र का बहिष्कार कर चुके विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले जोरदार प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायक एक बार फिर सिर पर हेलमेट पहनकर सदन पहुंचे हैं. आरजेडी के विधायकों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकार से सवाल पूछा है और बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों की पिटाई के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.


उधर विपक्षी दल कांग्रेस ने बिहार में अवैध बालू खनन के मसले पर सदन के बाहर प्रदर्शन किया है. कांग्रेस के विधायक के अवैध बालू खनन के साथ-साथ एसटीइटी अभ्यर्थियों को बहाल किए जाने की भी मांग कर रहे हैं. बिहार में शिक्षा के मसले पर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया है और नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है.



विपक्षी दिलों में बिहार में कोरोना महामारी के बीच ध्वस्त हुई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया है. भाकपा माले के विधायकों ने कोरोना वायरस में लोगों को हुई परेशानी और वास्तविक मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. 


भाकपा माले के विधायक किया मांग कर रहे हैं कि निजी अस्पताल और नर्सिंग होम पर नकेल कसने के लिए रेगुलेटरी एक्ट बनाया जाए. साथ ही साथ 3 महीने के अंदर बिहार के लोगों को शत-प्रतिशत कोरोना की वैक्सीन लग पाए इसका सरकार इंतजाम करे.