ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

विधानमंडल में विस अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन, नीतीश के बाद अब JDU नेता और विप के सभापति ने दी PM मोदी को बधाई

PATNA : पूरा देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस दिवस मना रहा है, बिहार की राजधानी पटना में इसकी धूम है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने झंडा तोलन किया। इस दौ

विधानमंडल में विस अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन, नीतीश के बाद अब JDU नेता और विप के सभापति ने दी PM मोदी को बधाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरा देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस दिवस मना रहा है, बिहार की राजधानी पटना में इसकी धूम है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने झंडा तोलन किया। इस दौरान उनके साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद नजर आए। इसके साथ ही साथ विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी साथ नजर आए। इसके अलावा राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद नजर आए।


अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि - आज 75 वाँ गणतंत्र दिवस है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं पूरे देशवासियों को इसकी बधाई देता हूं। इसके अलावा रणवीर सपूतों को भी नमन करता हूं जिन्होंने न्याय दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।


इसके अलावा बिहार के कई लोगों को पद्म भूषण पद्म विभूषण सम्मान मिले जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार और बिहारी को सम्मान मिलना बहुत अच्छी बात है इससे मुझे खुशी होती है या बहुत ही उत्तम पहल है। इसके अलावा बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस का मौका है। यह अपने आप में बेहद ही खुशनुमा पल है और मैं पूरे प्रदेशवासी को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। इसके अलावा जदयू नेता ने कहा कि मैं इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।