ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बदलने वाली है ट्रैफिक की तस्वीर! 5000 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, जानिए क्या होगा बड़ा बदलावबिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईमुजफ्फरपुर में बदलने वाली है ट्रैफिक की तस्वीर! 5000 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, जानिए क्या होगा बड़ा बदलावबिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाई

बिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

Bihar Weather Alert
मौसम विभाग का अलर्ट
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश को लेकर 7 दिनों का हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में मानसून और अधिक मजबूत होगा।


तीन सप्ताह तक सूखा रहा मौसम

पिछले करीब तीन सप्ताह तक राज्य में मानसून कमजोर रहा और बारिश लगभग थम गई थी। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक बिहार में सामान्य 230.1 मिमी के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52–55% कम है। आज पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।


कब और कहां होगी बारिश?

7 जुलाई: अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी।

8 जुलाई: अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना।

9-10 जुलाई: उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

11 जुलाई: भागलपुर, कटिहार और पश्चिमी चंपारण में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।


पहले मानसून कमजोर क्यों पड़ा था?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसूनी हवाओं का रुख दक्षिण की ओर खिसक गया था। साथ ही बिहार और आसपास कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या अन्य प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं थी। इसी वजह से राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई थीं और बारिश का सिलसिला थम गया था।


गर्मी और उमस से राहत अभी नहीं

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक कुछ क्षेत्रों में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रह सकता है। हवा में अधिक नमी (आर्द्रता) और बढ़ते तापमान के कारण हीट इंडेक्स भी बढ़ा है, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी और उमस महसूस होगी। हालांकि, आगामी दिनों में बारिश बढ़ने के साथ मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता