ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

विधानसभा में भिड़ गए आरजेडी और बीजेपी के विधायक, 2 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित

PATNA : विधानसभा के अंदर अक्सर मुद्दों पर हंगामा करने वाले विधायक आज आपस में ही उलझ गए। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक नीरज बबलू आमने-सामने ऐसे भिड़े की सदन की कार्यवा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : विधानसभा के अंदर अक्सर मुद्दों पर हंगामा करने वाले विधायक आज आपस में ही उलझ गए। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक नीरज बबलू आमने-सामने ऐसे भिड़े की सदन की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। https://www.youtube.com/watch?v=V7jObVmhdAw दरअसल विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शांतिपूर्वक चल रही थी। लघु जल संसाधन विभाग से जुड़े सवाल पर विभागीय मंत्री नरेंद्र नारायण यादव जवाब दे रहे थे। इसी बीच मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को स्पीकर विजय कुमार चौधरी यह बताने लगे कि प्रश्नों का उत्तर देते समय खंड का जिक्र कैसे किया जाता है। स्पीकर के संबोधन के दौरान भाई वीरेंद्र ने टोका-टोकी की जिसके बाद बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने टिप्पणी कर दी। बात आगे बढ़ गई और भाई बिरेंद्र और नीरज बबलू ने एक दूसरे को बाहर देख लेने की बात तक कर डाली। विधानसभा अध्यक्ष थोड़ी देर तक दोनों विधायकों के बीच जुबानी जंग को देखते रहे और फिर हंगामा थमता नहीं देख उन्होंने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक स्थगित कर दी।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता