ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

विधान परिषद उपचुनाव : शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने किया नामांकन

PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में आज एनडीए की तरफ से शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने नामांकन किया. यह दोनों सीटें बीजेपी कोटे की हैं लेकिन एक सीट पर बीज

विधान परिषद उपचुनाव : शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने किया नामांकन
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में आज एनडीए की तरफ से शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने नामांकन किया. यह दोनों सीटें बीजेपी कोटे की हैं लेकिन एक सीट पर बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को विधान परिषद भेज रही है. बीजेपी उम्मीदवार सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ-साथ मुकेश सहनी ने आज उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 

दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहें.

बता दें कि विधान परिषद की 2 सीटें पिछले दिनों खाली हुई थीं. एक सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा चले जाने के कारण और दूसरी सीट पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक बनने के कारण खाली हुई थी. सुशील मोदी की सीट का कार्यकाल अभी 4 साल और बचा हुआ है और इस सीट पर शाहनवाज हुसैन विधान परिषद भेजे जाएंगे.  जबकि विनोद नारायण झा वाली सीट का कार्यकाल करीबन डेढ़ साल तक बाकी है और इस सीट से बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को विधान परिषद भेज रही है.