ब्रेकिंग
बिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट

विधान परिषद चुनाव : आज से नामांकन कर पाएंगे उम्मीदवार

PATNA : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में आज से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्

विधान परिषद चुनाव : आज से नामांकन कर पाएंगे उम्मीदवार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में आज से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे। आयोग ने 22 अक्टूबर को परिषद चुनाव के लिए मतदान की तारीख तय की है और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन आयुक्त कार्यालय में आज से लेकर 5 अक्टूबर तक दाखिल कर पाएंगे। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि रखी गई है इस दौरान आयुक्त कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। 


बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होने के बाद 12 नवंबर को मतगणना होगी। आपको बता दें कि विधानसभा के लिए होने वाली वोटिंग के बाद 10 नवंबर को जनादेश सामने आएगा लेकिन विधान परिषद के लिए काउंटिंग उसके 2 दिन बाद होगी। पटना जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 113 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए प्रशिक्षण का काम 12 और 18 अक्टूबर को पूरा किया जाएगा।

टैग्स