ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

खराब चापाकल पर घिरे मंत्री जी, विनोद नारायण झा और नवल किशोर यादव आये आमने-सामने

PATNA : भीषण गर्मी और सूखे के हालात के बीच बिहार में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पटना जिले के धनरुआ इलाके में जल संकट का मामला आज विधान परिषद में उठा। बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : भीषण गर्मी और सूखे के हालात के बीच बिहार में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पटना जिले के धनरुआ इलाके में जल संकट का मामला आज विधान परिषद में उठा। बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाते हुए पीएचईडी विभाग पर ये आरोप लगाया कि धनरुआ में खराब पड़े चापाकल को ठीक नहीं कराया जा रहा है। अपने ही दल के एमएलसी की तरफ से उठाए गए सवाल पर विभागीय मंत्री विनोद नारायण झा ने पहले तो इस बात से इंकार किया कि धनरुआ प्रखंड में चापाकल खराब है और उनकी मरम्मती नहीं कराई गई है। लेकिन जब एमएलसी नवल किशोर यादव ने मंत्री महोदय को सदन में चुनौती दे डाली तो मंत्री जी तुरंत जांच करा लेने की बात कह कर बचाव की मुद्रा में आ गए। खराब चापाकल के मुद्दे पर घिरे मंत्री जी पर आरजेडी में भी निशाना तेज कर दिया। आरजेडी के एमएलसी रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना जमीन पर पूरी तरह उतर नहीं सकी है और खराब हो रहे हैं चापाकलों की मरम्मत भी सरकार नहीं करा रही। पूर्व के इस सवाल पर मंत्री विनोद नारायण झा ने स्पष्ट किया कि सरकार हर घर नल का जल योजना लागू होने तक चापाकलों की मरम्मती कराती रहेगी।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता