ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

विदेश दौरे से वापस आये मंत्री अश्विनी चौबे बोले, कैंसर जैसे खतरनाक रोग के इलाज में जर्मनी बन सकता है मददगार

DELHI : ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होकर भारत लौटे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कैंसर जैसी खतरनाक रोग से मुकाबले के लिए जर्मनी से म

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होकर भारत लौटे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कैंसर जैसी खतरनाक रोग से मुकाबले के लिए जर्मनी से मदद लेने की बात कही है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि कैंसर के इलाज में जर्मनी भारत का मददगार बन सकता है। 

ब्राजील में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के बाद जर्मनी पहुंचे अश्विनी चौबे ने वहां हैडलबर्ग हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी का दौरा किया था।  यूनिवर्सिटी कैंसर जैसे गंभीर रोग के इलाज में नए रिसर्च कर रही है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर सहमति बनाकर काम करने से भारत को फायदा होगा। 

अश्विनी चौबे ने कहा है कि ब्राजील में ब्रिक्स देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि सभी सदस्य देश सस्ती और गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलकर काम करेंगे। अश्विनी चौबे ने कहा कि भारत में बनाई जा रही दवाएं दुनिया भर में अपनी विश्वसनीयता कायम कर रही हैं। ब्राजील जैसे देश को भारत 12 फीसदी दवाएं एक्सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे विदेश दौरे से मंगलवार को ही भारत लौटे हैं।