Hindi News / news / कृषि मंत्री का घेराव कर पशु टीकाकरण के कर्मचारियों ने किया हंगामा, स्थायी...

कृषि मंत्री का घेराव कर पशु टीकाकरण के कर्मचारियों ने किया हंगामा, स्थायी नौकरी की मांग

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 25, 2019, 5:41:49 PM

कृषि मंत्री का घेराव कर पशु टीकाकरण के कर्मचारियों ने किया हंगामा, स्थायी नौकरी की मांग

- फ़ोटो

PATNA : कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार के आवास के सामने पशु टीकाकरण के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी कृषि मंत्री के गाड़ी का घेराव कर जमकर नारेबाजी किये. प्रदर्शन कर रहे टीकाकरण के कर्मचारी अपनी नौकरी को स्थायी रूप से करने की मांग कर रहे थे. लगभग 8400 कर्मचारी पिछले 12 वर्षों से अस्थायी तौर पर काम करते हैं. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि बिहार सरकार के पशुपालन विभाग में उन्हें नियमित तौर पर बहाल किया जाये. मंत्री के सामने अपनी मांग रखते हुए उन्होंने काम से बहिष्कार करने की भी बात की.